चंडीगढ़। तेजपाल। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। सरकार बनने के बाद न तो नई सरकारी नौकरियां मिली और न ही कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारियों को पक्का किया गया। इसके बावजूद मान सरकार ने कच्चे कर्मचारियों का सेवा काल एक साल यानी 31 मार्च 2023 तक बढ़ाने का फरमान जारी कर दिया है। इस संबंध में सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर और संबंधित विभागों के प्रमुखों को पत्र भेज दिया गया है।