चंडीगढ़ में घर के अंदर मृत मिला शरीर पड़ चुका था नीला

0
489

चंडीगढ़ : शहर के सेक्टर-41 स्थित मकान में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव घर के कमरे के अंदर बेड पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय चंद्रपाल के तौर पर हुई। वह नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे जीएमसीएच-16 में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब पोस्टमार्टम प्रक्रिया होने के बाद ही मौत की वजह की पुष्टि होगी। पुलिस को मृतक के पास के किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं,  कमरे में शराब की बोतल बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार चंद्रपाल सेक्टर-41 में परिवार के साथ किराए पर रहता था। रात को खाना खाने के बाद वह सोने चला गया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिवार के लोगों ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर परिवार ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here