गर्मी ने तोड़ा 122 सालों का रिकार्ड

0
313

नई दिल्ली : इस साल मई-जून की गर्मी मार्च अप्रैल में ही आ गई। मार्च महीने में ही गर्मी की शुरुआत हो गई और अप्रैल में तो इसने प्रचंड रूप ले लिया। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अप्रैल में देश के मध्य व उत्तर पश्चिमी हिस्सों में दर्ज किया गया तापमान पिछले 122 सालों में सबसे अधिक रहा। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश होने की भी संभावना बताई है। मौसम विभाग ने बताया कि मई महीने में दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, गुजरात में सामान्य तापमान होने की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक डा. एम महापात्रा ने बताया, ‘हमने देखा कि पिछले 2 महीने (मार्च और अप्रैल) में देश के मध्य हिस्सों में तापमान सामान्य तापमान से अधिक रहा।

उन्होंने बताया कि देश के उत्तर पश्चिम  हिस्से में 35.90 और मध्य हिस्से में 37.78 डिग्री  तापमान दर्ज किया गया।  डा. मोहपात्रा ने बताया, ‘उत्तर पश्चिम व पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश की सामान्य व इससे अधिक बारिश होने की पूरी संभावना है।

राजधानी दिल्ली में भी सूरज अपना सितम दिखा रहा है। यहां तापमान बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियां हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का तापमान अभी 40.8 डिग्री सेल्सियस है। वहीं मध्य प्रदेश मौसम केंद्र के निदेशक ने कहा, ‘ अभी राज्य के अनेक जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भोपाल में हवा के कारण आज और एक-दो दिन तक तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here