छात्र नेता ने खुद को गोली से उड़ाया:कपूरथला में SOI प्रधान ने कार में मारी खुद को गोली, विवाद में परिजनों से मिलने गया था

0
719

कपूरथला। नेटवर्क न्यूज़। पंजाब के कपूरथला में अकाली दल के संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के ग्रामीण प्रधान अमरजोत सिंह (30) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवाद में वह गांव राजापुर के नजदीक अपने परिजनों से मिलने आया था। उसने गाड़ी में ही खुद को गोली मार ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

इनोवा से आया था राजापुर

गांव माधो झंडा वासी अमरजोत सिंह (30) प्रिथी सिंह अपनी इनोवा कार में गांव राजापुर के नजदीक अपने परिजनों से मिलने आया था। वहां उसने घरेलू विवाद के चलते अपने आप को इनोवा कार में ही गोली मार ली। गोली की आवाज से हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर को कब्जे में लेकर उससे फिंगर प्रिंट लिए हैं। इनोवा गाड़ी की भी बड़ी गहनता से जांच की गई है।

डीएसपी बोले, परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते

अमरजोत द्वारा गोली मारने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने पारिवारिक विवाद के कारण अपने आप को गोली मारी है। फिलहाल परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। किसी के खिलाफ शिकायत नहीं है।

छात्र राजनीति में था सक्रिय
माधो झंडा वासी अमरजोत सिंह (30) पिछले काफी समय से पंजाब की छात्र राजनीति में सक्रिय था। वर्तमान में वह अकाली दल के संगठन स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) का ग्रामीण प्रधान था। पुलिस उसके पारिवारिक विवाद को लेकर छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here