आसमान में चक्‍कर लगाता रहा स्‍पाइस जेट का विमान, नहीं हुई लैंडिंग

0
545

गग्गल : हिमाचल प्रदेश के गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पर दिल्‍ली से पहुंचा विमान सुबह लैंड नहीं कर पाया। स्पाइस जेट का विमान काफी देर तक आसमान में ही चक्‍कर लगाता रहा। इस बीच विमान में सवारियों की जान अलख में आ गई व यात्री घबरा गए। एयरपोर्ट के आसपास विमान करीब एक घंटे तक लगातार चक्‍कर लगाता रहा। लेकिन लैंड करने में सफल नहीं हो पाया।

स्‍पाइस जेट का यह विमान दिल्ली से सुबह 7:00 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड करता है। आज मंगलवार सुबह कम विजिबिलिटी होने के कारण विमान लैंड ही नहीं कर पाया। करीब एक घंटे तक विमान आसमान में ही चक्कर लगाता रहा और लैंड न हो सका। आखिर में स्पाइस जेट का यह विमान अमृतसर एयरपोर्ट में लैंड हुआ। इस कारण दिल्‍ली से धर्मशाला आ रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

लेकिन आज कम विजिबिलटी होने के कारण यहां लैंड नहीं हो पाया और पंजाब के अमृतसर में लैंडिंग करवानी पड़ी। जितेंद्र ने बताया के इस विमान में 63 यात्री दिल्ली से धर्मशाला आ रहे थे और 69 यात्री एयरपोर्ट पर दिल्‍ली जाने के लिए तैयार बैठे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here