जालंधर में तेज रफ्तार कार रामा मंडी फ्लाईओवर से नीचे गिरी, पांच लोग घायल

0
240

जालंधर (तरसेम): जालंधर में रामा मंडी फ्लाईओवर के ऊपर से रेलिंग तोड़कर तेज रफ्तार कार नीचे गिरी। हादसे में पांच लोग घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना मिलते ही रामा मंडी की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी घायल परागपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि इतनी मजबूत रेलिंग को तोड़ते हुए वह सर्विस लेन पर आकर गिरी। वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला व पास में ही निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस का भी कहना है कि कार की स्पीड ज्यादा थी इसलिए अनियंत्रित होकर व पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सर्विस लेन पर आ गिरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here