पंजाब में 424 वीवीआइपी की सुरक्षा होगी बहाल

0
394

चंडीगढ़ : प्रख्यात पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब सरकार सतर्क हो गई है।पंजाब सरकार ने 424 से अधिक लोगों की जो सुरक्षा वापस ली थी वह उन्हें सात जून तक दोबारा उपलब्ध करवा दी जाएगी। यह जानकारी पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में दी।

सुनवाई के दौरान पंजाब के वकील ने कहा कि सुरक्षा वापस लेना अस्थायी था। यह फैसला आपरेशन ब्लूस्टार दिवस व घल्लूघारा दिवस को ध्यान में रखते हुए किया गया था। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की फटकार के बाद पंजाब सरकार ने बैकफुट पर आते हुए यह जानकारी दी।

इसके साथ पंजाब सरकार ने सुरक्षा में कटौती के लिए बनाए गए आधार को लेकर एक सीलबंद रिपोर्ट पेश की। पंजाब सरकार ने कहा कि दो दिन जवाब दाखिल करने के लिए बेहद कम हैं। ऐसे में उन्हें और समय दिया जाए। इसके बाद हाई कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी।

हाई कोर्ट को बताया कि छह जून को घल्लूघारा दिवस के चलते यह सुरक्षा वापस ली गई थी। अब सात जून से पुरानी सुरक्षा बहाल कर दी जाएगी, जहां तक इस सूची के सार्वजनिक होने का मामला है, उसकी जांच की जा रही है। वीरवार को पंजाब सरकार की तरफ से हाई कोर्ट को यह जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here