विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए स्कूलों के प्रिंसिपलों ने प्रेरित किया |

0
418

होशियारपुर :आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्कूली विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रिंसिपल अश्वनी कुमार दत्ता, प्रिंसिपल धीरज वशिष्ठ तथा प्रिंसिपल त्रिलोचन सिंह ने प्रेरित किया | इस मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ साथ अपने आसपास के क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें | जो मतदाता मतदान केंद्र पर आने में कठिनाई महसूस करें विद्यार्थियों को उनकी मदद करके उनको मतदान केंद्र पर लाकर मतदान करवाने में सहायता करनी चाहिए | उन्होंने कहा कि स्कूलों के अधिकतर विद्यार्थी पहली बार मतदान करने जाएंगे | इसलिए उनको मतदान को पूरी गंभीरता के साथ लेना चाहिए | उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन सबसे पहले मतदान करके हमें लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा | कई बार बच्चे इस दिन अपने साथियों के साथ घूमने निकल जाते हैं | जिसके चलते वह मतदान करने से वंचित रह जाते हैं जो की ठीक बात नहीं है | उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने मित्रों को भी जिनकी वोट बनी हो उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए | उन्होंने स्कूली अध्यापकों व कर्मचारियों से भी अपने परिवार सहित मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की | फोटो कैप्शन स्कूली विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते प्रिंसिपल अश्वनी कुमार दत्ता, प्रिंसिपल धीरज वशिष्ठ तथा प्रिंसिपल तरलोचन सिंह |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here