हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा सतगुरु कबीर का प्रकाश पर्व

0
302

जालंधर : शहर में सतगुरु कबीर महाराज का 624वें प्रकाश पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय समागम सतगुरु कबीर मुख्य मंदिर भार्गव नगर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें दोपहर 12 बजे रुहानी सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

इसमें महंत जगदीश दास महाराज संगत को सत्संग के माध्यम से सतगुरु कबीर महाराज की वाणी से अवगत करवाते हुए जीवन को सदकर्मों के मार्ग पर लाने का ज्ञान देंगे। दोपहर एक बजे केक काटने की रस्म अदा की जाएगी और दोपहर दो बजे से लंगर का वितरण किया जाएगा। शाम के समय फिर से रुहानी सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाबा अमरजीत सिंह गालिब खुरद वाले सत्संग से संगत को कृतार्थ करेंगे और रात नौ बजे से लंगर की सेवा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here