गऊ सेवा एवं पौधारोपण करके रेनू अरोड़ा ने मनाया अपना जन्मदिन

0
471

होशियारपुर । भारत विकास परिषद के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा की धर्मपत्नी रेनू अरोड़ा ने अपना जन्मदिन गऊ पूजन करके मनाया और पौधारोपण किया। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि गऊ माता में 33 कोटि देवों का वास होता है और यही हमारी सनातन पद्धति का आधार है। उन्होंने कहा कि गऊ सेवा से समस्त देवों के पूजन का फल मिलता है। इसलिए हमें खुद गऊ पूजन करना चाहिए तथा अपने बच्चों को भी गऊ सेवा से जोडऩा चाहिए। इसके साथ ही वातावरण संरक्षण करना भी हमारा फर्ज है इसलिए हर खुशी के मौके एवं अपनों की याद में पौधारोपण भी अवश्य करें। इस मौके पर रेनू अरोड़ा ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति का अनुसरन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here