मुंबई। फ़िल्मी जगत। रेखा और जितेंद्र की जोड़ी एक समय काफी हिट थी। दोनों के बीच रिश्ता भी दोस्ताना रहा है। दोनों के बीच मजाक खूब होता था और एक दिन यही मजाक श्रीदेवी के लिए इंडस्ट्री में स्टेब्लिश होने मौका बन गया। जितेंद्र ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रेखा के साथ वह एक फिल्म कर रहे थे, तभी उनके पास हिम्मतवाला फिल्म का ऑफर आया था। रेखा को डेट्स की प्रॉब्लम थी, इसलिए इसके लिए जितेंद्र की हिरोई किसी और को लिए जाने तलाश चल रही थीं। इसी बीच रेखा ने जितेंद्र को मजाक करते हुए कहा, रवि तू उस मद्रासन के साथ काम कर। रेखा जितेंद्र को उनके असली नाम से ही बुलाती थीं। श्रीदेवी उस वक्त इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं और उनकी हिंदी में ठीक नहीं थी, लेकिन रेखा ने जितेंद्र को बार-बार यही कह कर बोलती रहीं कि श्रीदेवी संग काम कर के देख। जितेंद्र ने रेखा के मजाक को हकिकत में बदल दिया और श्रीदेवी के साथ अपनी पहली फिल्म हिम्मतवाला की और उनकी ये फिल्म हिट हुई। इसके बाद दोनों की जोड़ी करीब 16 फिल्में में नजर आई। इसमें कुछ हिट तो कछ फ्लॉप भी हुईं।