लुधियाना में किशोरी को डरा धमका करता रहा दुष्कर्म

0
457

लुधियाना: गोपाल नगर के जीके इस्टेट इलाके के एक मकान में पड़ोसी किरायेदार 15 वर्षीय किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिससे वो डेढ़ महीने की गर्भवती हो गई। अब थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ डरा धमका कर दुष्कर्म करने तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसआइ बलदेव राज ने बताया कि आरोपित की पहचान जीके इस्टेट निवासी 25 वर्षीय मोहित के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली नाबालिग की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी उक्त आरोपित उनके साथ वाले कमरे में किराये पर रहता है। जो किसी फैक्ट्री में चेकिंग पैकिंग का काम करता है। वह जब अपने कमरे में अकेली होती थी, वह पिछले तीन महीने से डरा धमका कर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था।

पेट में दर्द हुआ तो अस्पताल में कराया दाखिल

डर के मारे उसने किसी के साथ कोई बात नहीं की। 14 मई काे उसके पेट में दर्द हुआ तो उसके पिता इलाज के लिए उसे सिविल अस्पतल ले गए। जहां जांच के दौरान उसे अपने गर्भवती होने के बारे में पता चला। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here