अमेरिका में पंजाब के नौजवान का गोलियां मार किया कत्ल

0
241

बेगोवाल (बबला): रोजी-रोटी के लिए अमेरिका गए गांव अकबरपुर के एक नौजवान का न्यूयॉर्क में अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां मारकर कत्ल करने की खबर सामने आई है। मृतक नौजवान के पिता रवेल सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले अपने बेटे सतनाम सिंह (26) को अमेरिका भेजा था, जो न्यूयॉर्क शहर में रह रहा था। वह वहां टैक्सी चलाता था।

उन्होंने बताया कि उन्हें एक रिश्तेदार का फोन आया कि उनके बेटे की अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस बीच, पीड़ित परिवार ने भारत सरकार से अपने बेटे के शव को भारत वापस लाने में मदद करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here