पंजाब कांग्रेस का संकट: किला रायपुर से पूर्व विधायक जसबीर सिंह खंगूड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

0
381

चंडीगढ़। पंजाब के किला रायपुर से पूर्व विधायक जसबीर सिंह खंगूड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने त्याग पत्र में उन्होंने लिखा है कि दुखी मन से मैं आपको यह त्याग पत्र भेज रहा हूं। 20 साल के अपने राजनीतिक सफर में मुझे विधायक रहते हुए बेहद अच्छा तजुर्बा हुआ है। मैं और मेरे 60 वर्षीय पिता भी त्याग पत्र दे रहे हैं।

खंगूड़ा का परिवार कांग्रेस का वफादार रहा है। वे 2007 में किला रायपुर से विधानसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद 2012 में वह मुल्लांपुर दाखा से हार गए थे। खंगूड़ा बड़े कारोबारियों में जाने जाते हैं। उनका लुधियाना में फाइव स्टार होटल है। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नजदीकी माने जाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here