चंडीगढ़ के एयपोर्ट पर पंजाब व हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों ने किया उप राष्ट्रपित वेंकैया नायडू का स्वागत

0
295

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आज होने वाले 69वें कन्वोकेशन समारोह के लिए देश के उप राष्ट्रपति और पीयू चांसलर एम वेंकैया नायडू चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उप राष्ट्रपति का पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने स्वागत किया। इसके बाद वेंकैया नायडू सीधा पीयू में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।

कन्वोकेशन कार्यक्रम के दौरान 1128 रिसर्च स्कॉलर को पीएचडी डिग्री दी जाएगी। समारोह में कई वीआइपी सहित 1300 लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। कन्वोकेशन दो चरणों में होगा। मुख्य अतिथि एम वेंकैया नायडू छह विभिन्न हस्तियों को सम्मानित करेंगे। जबकि पीयू कुलपति कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में पीएचडी डिग्री वितरित करेंगे।

पीयू कैंपस में उपराष्ट्रपति दौरे को देखते हुए शुक्रवार को पीयू नो व्हीकल जोन रहेगा। पीयू ने खास रूट प्लान तैयार किया है। पीयू में 10 से 11.30 बजे तक कन्वोकेशन समारोह होगा। गेट नंबर 1 (पीजीआइ के सामने) सुबह 9 से एक बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। पीयू में रोड पर किसी भी वाहन को पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। ट्रेफिक पुलिस तुरंत ऐसे वाहनों को कब्जे में ले लेगी। गेट नंबर 1 सुबह 6 से 9 बजे तक खुला रहेगा। गेट नंबर दो से वीआइपी, गेस्ट, फैकल्टी और मीडिया को एंट्री मिलेगी। गेट नंबर तीन सुबह 6 से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। स्टूडेंट्स भी इसी गेट से एंट्री करेंगे। पीयू डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस डा.गौरव गौड़ के अनुसार सभी कैंपस रेजीडेंट ट्रैफिक रुट्स का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here