प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटाइन

0
245

नई दिल्ली :  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका ने शुक्रवार को बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टैस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’

बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here