पाक : पत्नी से जबरन संबंध बनाने वाले पुलिसकर्मी की नाक, कान और होंठ काटे

0
397

पेशावरः पाकिस्तान में एक व्यक्ति ने पत्नी को ब्लैकमेल करने और अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल की नाक, कान और होंठ काट दिए। पंजाब प्रांत की पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि लाहौर से लगभग 200 किलोमीटर दूर झांग जिले में रविवार को मुख्य आरोपी मुहम्मद इफ्तिखार और उसके साथियों ने कांस्टेबल कासिम हयात को पहले गंभीर यातनाएं दीं और फिर उसकी नाक, कान और होठ को काट दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ”इफ्तिखार को संदेह था कि हयात का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। उसने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर घर लौटते समय हयात का अपहरण कर लिया और उसे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसे गंभीर यातनाएं दी गईं और धारदार हथियार से उसके शरीर के अंग काट दिए। ” कांस्टेबल को झांग के जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here