विधायक अरोड़ा के रिश्तेदार जितेंद्र बबलू भाजपा में शामिल,अरोड़ा के राजनीतिक किले  के स्तंभ टूटने शुरू

0
626

होशियारपुर :  कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री व होशियारपुर के मौजूदा विधायक सुंदर शाम अरोड़ा के अति  नजदीकी रिश्तेदारों में से एक जोकि सुंदर शाम अरोड़ा के दाहिने हाथ माने जाते हैं समाज सेवक जितेंद्र बबलू (पुरी ) जोकि उनके रणनीतिकार भी रहे हैं, जिन्होंने नगर निगम चुनावों में अरोड़ा के उम्मीदवारों   को चार-पांच वार्डो में जिताने का श्रेय लिया था  ने आज अरोड़ा की कार्यप्रणाली से आहत होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। पूर्व  कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के निवास स्थान पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष निपुण  शर्मा की हाजरी में भाजपा का दामन थामा। उनके साथ उनके अन्य दर्जनों साथियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माना जाता है कि बबलू पूरी के भाजपा में शामिल होने से जहां अरोड़ा के गढ़ में सेंध लगेगी वहीं विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी मजबूती मिलेगी। बबलू पुरी  के भाजपा में आने से अरोड़ा के राजनीतिक किले के स्तंभ गिरने शुरू हो गए हैं।
बबलू पुरी ने इस मौके पर कहा कि अरोड़ा क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए।  कार्यप्रणाली लोगों के हित में नहीं है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व तीक्ष्ण सूद  के कामों तथा नीतियों ने उन्हें भाजपा में शामिल होकर सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेरे और भी बहुत से साथी भी भाजपा में शामिल होंगे। उनके साथ पवन चोपड़ा, अमीर सिंह ठाकुर, जोगिन्दर पाल अरोरा अरोड़ा,पम्मी गुलेरिया,युगेश शर्मा,  ओम प्रकाश, मनप्रीत सिंह, संजय कपूर, पंडित चुन्नी लाल, डॉक्टर परवीन राणा,रमेश कुमार शर्मा,संजय गुप्ता, सुदर्शन शर्मा, रविंद्र मास्टर, विकास त्रिखा,आर. सी.भट्टी  ने भी भाजपा में शामिल होने की घोषणा की. इस मौके पर शिव सूद,विजय पठानिया, विनोद परमार, मीनू सेठी,सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्वनी गैंद, अर्चना जैन, यशपाल शर्मा, जीवेद सूद, मेघा शर्मा, मोहिंदर पाल सैनी, कमल वर्मा, अश्वनी ओहरी, परमिंदर सिंह बजाज,पुनीत शर्मा भी  उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here