नाबालिग लड़की काे शादी का झांसा देकर किया अपहरण, संदिग्धावस्था में तीन लापता

0
548

लुधियाना : शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण कर लिया गया। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने राहों रोड के राम विहार की गली नंबर 2 निवासी व्यक्ति की शिकायत पर बिहार के जिला मधुबनी के गांव लहरिया गंज निवासी शिव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 28 अप्रैल की शाम 7.45 बजे उसकी साढ़े सत्रह वर्षीय बेटी कुलदीप नगर स्थित ब्यूटी पार्लर गई, मगर वापस नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दियाा और अगवा कर ले गया है।

थाना जमालपुर पुलिस ने ताजपुर रोड की सिम सिम कालोनी निवासी कृष्णा कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 30 अप्रैल को उसकी 16 वर्षीय बेटी गीता घर से दुकान पर सामान लेने के लिए गई, मगर लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

कूमकलां पुलिस ने गांव भैरोमुनां निवासी जसविंदर कौर की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 26 अप्रैल को उसका पति दरबारा सिंह (59) घर से गांव मदनीपुर में रिश्तेदारों के यहां गया था। मगर वहां से लौट कर घर नहीं पहुंचा।

थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने फतेहगढ़ माेहल्ला की गली नंबर 2 निवासी चरणजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसका बेटा अविनाश (25) मूक वधिर है। वो 25 अप्रैल को ढाई मरला कालोनी एसडीपी कालेज के पास सनी सैलून में काम पर गया था। मगर वहां से लौट कर घर वापस नहीं आया। उसे शक है कि किसी ने अपने फायदे के लिए उसे अगवा कर बंधक बना रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here