फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में हंगामा, कैदी की मौत के बाद डिप्टी जेलर को बंधक बना लगा दी आग

0
434

होशियारपुर। न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की फतेहगढ़ जेल में रविवार सुबह एक कैदी की मौत के बाद अन्य बंदियों ने जमकर हंगामा मचाया। नाराज कैदियों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल कर्मियों द्वारा जब नाराज कैदियों को रोकने की कोशिश की गई तो उनका गुस्सा और बढ़ गया। जिसके बाद उन्होंने जेल के अंदर पथराव और तोड़फोड़ शुरू कर दी और जेलर को बंधक बना लिया, कैदियों ने जेल के अंदर आग भी लगा दी थी जिसे समय रहते दमकलकर्मियों ने बुझा लिया है, उपद्रवियों को रोकने के लिए जेल प्रशासन की तरफ से हवाई फायरिंग की गई। इस पूरी घटना में जहां एक बंदी घायल बताया जा रहा है वहीं एक जेल कर्मी भी जख्मी हो गया है। दोनों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। रविवार सुबह हुए इस उपद्रव को दोपहर दो बजे तक शांत करा लिया गया था।

जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ जेल में बंद डेंगू से ग्रसित एक कैदी की सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना पहुंचते ही कैदियों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पहले तो बंदीरक्षकों ने कैदियों को समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन बैरिक खुलते ही कैदियों ने तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here