विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज का आरोप

0
482

ऊना : लोअर अरनियाला गांव की विवाहिता ने महिला थाना ऊना में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ व प्रताडि़त करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एएसपी प्रवीण धीमान ने की है। ऊना शहर से सटे लोअर अरनियाला गांव की विवाहिता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, उसकी शादी 18 नवंबर, 2021 को हुई थी। शादी के 10 दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज व गाड़ी लाने की मांग करने लगे। इसके साथ ही उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here