लुधियान: सीएम भगवंत मान ने 50 दिन में 26,554 नौकरियों की घोषणा की

0
277

लुधियाना: पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान वीरवार को पहली बार औद्योगिक शहर पहुंचे। पीएयू के डा. मनमोहन सिंह आडिटोरियम में पंजाब सरकार की ओर से महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिवस पर राज्य स्तरीय समाराेह आयोजित किया जा रहा है। मान ने महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया को पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो हार गए हैं वह कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं। 70-70 हजार वाेटाें से हारे, लेकिन स्वीकार नहीं कर पा रहे। राजनीति में कोई रिटायरमेंट नहीं है, जबकि नौकरियों में 58 साल में रिटायर्ड हो जाते हैं।

प्रकाश सिंह बादल पर कटाक्ष करते हुए मान ने कहा कि वह 94 साल में फिर चुनाव लड़ते हैं। कम से कम आने वाली पीढ़ी के लिए कुर्सी छोड़ दें। 50 दिन में 26,554 नौकरियों की घोषणा की। पहले भी हो सकती थी, लेकिन कभी प्रयास करने की इच्छाशक्ति नहीं जागी। अगले विधानसभा सत्र में अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान वीरवार को पहली बार औद्योगिक शहर पहुंचे। पीएयू के डा. मनमोहन सिंह आडिटोरियम में पंजाब सरकार की ओर से महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया के जन्मदिवस पर राज्य स्तरीय समाराेह आयोजित किया जा रहा है। मान ने महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया को पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो हार गए हैं वह कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं। 70-70 हजार वाेटाें से हारे, लेकिन स्वीकार नहीं कर पा रहे। राजनीति में कोई रिटायरमेंट नहीं है, जबकि नौकरियों में 58 साल में रिटायर्ड हो जाते हैं।

प्रकाश सिंह बादल पर कटाक्ष करते हुए मान ने कहा कि वह 94 साल में फिर चुनाव लड़ते हैं। कम से कम आने वाली पीढ़ी के लिए कुर्सी छोड़ दें। 50 दिन में 26,554 नौकरियों की घोषणा की। पहले भी हो सकती थी, लेकिन कभी प्रयास करने की इच्छाशक्ति नहीं जागी। अगले विधानसभा सत्र में अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here