श्री देवी तालाब मंदिर के पास दीवारों पर लिखा ‘खालिस्तान जिंदाबाद’

0
288

जालंधर : शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के पास दीवारों पर बीती रात शरारती तत्वों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के स्लोगन लिख माहौल खराब करने की कोशिश की है। सुबह होते ही इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इसे स्प्रे पेंट से मिटा दिया है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर इसे लिखने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।

आज जालंधर में होंगे केजरीवाल और सीएम मान

गौरतलब है कि, इससे पहले जालंधर के लाडोवली रोड पर स्थित एक शिक्षण संस्थान के पास दीवार पर ऐसा ही कुछ लिखा हुआ था, जिसे पुलिस ने स्प्रे पेंट से मिटा दिया था। वहीं जालंधर में आज दिल्ली एयरपोर्ट के लिए तीन साल बाद वोल्वो बसों का संचालन किया जाना है। इसे हरी झंडी दिखाने के लिए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान जालंधर पहुंच रहे हैं।

स्लोगन मिलने के बाद और सक्रिय हुई पुलिस

दोनों बड़े नेताओं के जालंधर दौरे को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। ऐसे में दीवारों पर इस प्रकार का वाक्य लिखे जाने के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई है। मीडिया को इसकी सूचना सुबह प्रतिबंधित संगठन ने जिम्मेदारी लेते हुए खुद दी। बता दें कि, पंजाब में लगातार ऐसी हरकतें कर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले फरीदकोट में सेशन जज की कोठी के बाहर ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के स्लोगन लिखे मिलने से हड़कंप मच गया था। हालांकि, पुलिस ने काले रंग के पेंट से सारे स्लोगनों को हटा दिया था। साथ ही पुलिस ने जांच तेज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here