झूठे प्रचार के सिवा कुछ नहीं करते केजरीवाल- सनी बल/राजबीर बावा

0
742

कपूरथला( गौरव मढ़िया )मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश में कांग्रेस मजबूत करने के लिए बढ़िया काम किया है।उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है।यह बात पार्षद अजमेर सिंह सनी बल व सीनियर कांग्रसी नेता राजबीर सिंह बावा ने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उपरोक्त नेताओ ने विधायक राणा गुरजीत सिंह की ओर से करवाए गए विकास कार्यो की भी प्रशंसा की।वह अपने हलके को ही अपना परिवार मानते हैं।उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल द्वारा पंजाब की महिलाओं को एक हजार रुपया भत्ता देने की बात को निदनीय योग करार दिया।उन्होंने कहा कि पंजाब की महिला कमजोर नहीं है कि वह उनके एक हजार रुपए के बदले में सत्ता उन्हें सौंप दे। पंजाब की महिला समझदार हैं और वह किसी भी कीमत पर बाहरी व्यक्ति को सत्ता नहीं सौंपेंगी।उपरोक्त नेताओ ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी कि वह पंजाब के लोगों से किए गए वादों को पहले दिल्ली में लागू करें।इसमें दिल्ली में सभी महिलाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह भत्ता देने के साथ-साथ ही प्रति बिल 300 यूनिट की मुफ्त बिजली की सप्लाई भी शामिल है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बताना चाहिए कि पंजाब में वह क्या करेंगे।वह दिल्ली में अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित क्यों नहीं कर रहे हैं। दिल्ली में सबसे अधिक ठेके पर काम करने वाले कर्मचारी हैं।केजरीवाल को बताना चाहिए कि वह दिल्ली में कर्मचारी विरोधी क्यों हैं।सनी बल ने कहा कि केजरीवाल ने अब तक दिल्ली में प्रचार के अलावा कुछ भी नहीं किया है।यहां तक कि दिल्ली के नागरिकों को मुफ्त में दी जाने वाली 200 यूनिट बिजली का भी उपयोग नहीं किया,अगर खपत 200 यूनिट से ऊपर एक भी यूनिट बढ़ जाती है तो पूरी राशि ली जाएगी।राजबीर सिंह बावा ने कहा कि कहा कि केजरीवाल सिवाय झूठा प्रचार के कुछ और नहीं करते,केजरीवाल सरकार का मतलब केवल विज्ञापन,विज्ञापन और विज्ञापन और कुछ नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here