बच्चों के दांतों की देखभाल के लिए इन बातों का रखें ध्यान

0
271

लाइफस्टाइल : बच्चों की देखभाल करना मुश्किल टास्क है। खासकर, खाने पीने को लेकर बच्चे ज़िद्दी बन जाते हैं। कभी न खाने की ज़िद, तो कभी फ़ास्ट फ़ूड या चॉकलेट खाने की ज़िद। हर जगह पर माता-पिता को समझौता करना पड़ता है। बच्चे अपनी ज़िद मनाकर ही दम लेते हैं। बच्चों की ज़िद्दी व्यवहार के चलते उनकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। साथ ही अत्यधिक चॉकलेट और फ़ास्ट फ़ूड खाने से दांतों में कीड़े भी होने लगते हैं। कई बच्चों के दांत कमजोर हो जाते हैं। इसके कई अन्य कारण भी सकते हैं। अगर आप भी अपने छोटे बच्चे के दांतों की देखभाल करना चाहते हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

-विशेषज्ञों की मानें तो बच्चों को नियमित रूप से ब्रश करने की सलाह दें। वहीं, सुबह में जागने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश करवाएं।

-बच्चों को चॉकलेट, आइसक्रीम आदि चीजों से दूर रखें। अगर बच्चे ज़िद करें, तो कभी-कभार चॉकलेट न दें। अत्यधिक चॉकलेट के सेवन दांतों की समस्या होती है। इसके लिए बच्चों को चॉकलेट से दूर रखें।

-रोजाना दूध पीने के लिए दें। दूध में कैल्शियम होता है। कैल्शियम युक्त चीजों के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। अगर दांतों में दर्द या कोई परेशानी होती है, तो इसका एक कारण कैल्शियम की कमी हो सकता है। इसके लिए बच्चों को दूध पीने की सलाह दें। वहीं, दूध पीने के बाद बच्चे को कुल्ला जरूर करवाएं।

-बच्चों को कोल्ड ड्रिंक से दूर रखें। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोल्ड ड्रिंक में कार्बनिक एसिड पाया जाता है, जो दांतों के लिए हानिकारक होता है। इससे दांतों के इनेमल पर प्रभाव पड़ता है। दांतों में सेंसटिविटी होती है। इसके लिए बच्चों को कोल्ड ड्रिंक से दूर रखें।

-डॉक्टर हमेशा बच्चों को पैकेट बंद जूस न पीने की सलाह देते हैं। पैकेज्ड जूस से बच्चों के दांतों को नुकसान पहुंचता है। इसके लिए बच्चे को जूस न दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here