जतिंदर भोलू की घर वापसी, अरोड़ा ने मुंह मीठा करवाकर किया भोलू और साथियों का स्वागत

0
497

होशियारपुर . कांग्रेस के बढ़ते कदमों को निरंतर जनता का सहयोग मिल रहा है वहीं पार्टी के कार्यकर्ता भी पूरी मेहनत से पार्टी को जीत की और अग्रसर कर रहे हैं। जिसके चलते नए चेहरों के साथ-साथ पार्टी हसे अलग हुए चेहरे भी मौजूदा विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुन्दर शाम अरोड़ा के कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगे हैं। इसी कड़ी के तहत जतिंदर भोलू ने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में वापसी की। जिनका श्री अरोड़ा ने मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया। इस मौके पर जतिंदर भोलू ने बताया कि भले ही वह कांग्रेस से दूर हो गए थे, लेकिन वह मन से कांग्रेस के साथ ही थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में कांग्रेस सरकार ने जनभलाई के लिए जो कार्य किए हैं उन्हें कोई दूसरा नहीं कर सकता। इसी प्रकार होशियारपुर की भलाई के लिए जो कार्य श्री अरोड़ा द्वारा करवाए गए हैं उनका कोई तोड़ नहीं है। इसलिए होशियारपुर की भलाई के लिए श्री अरोड़ा का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत से श्री अरोड़ा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान श्री भोलू के साथ मोहन लाल, संदीप, सतविंदर रहेल, नरिंदर कुमार, विशन दास, वासूदेवा, महिंदर बिट्टू आदि ने भी कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस का सिपाही सदैव कांग्रेस का रहता है। उन्होंने कहा कि जतिंदर एक मेहनती कार्यकर्ता है और कांग्रेस अपने मेहनती कार्यकर्ताओं की सदैव कद्र करती रही है और करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here