टांडा में कांग्रेसी वर्करों ने टांडा रोष प्रदर्शन कर जलाया राज्य सरकार का पुतला – पूर्व मंत्री गिलजियां के खिलाफ दर्ज मामले को बताया झूठा

0
237

टांडा उड़मुड़, 19 जुलाई : कांग्रेस वर्करों ने आज टांडा रोष मार्च निकाल राज्य सरकार का पुतला जलाया | कांग्रेस वर्कर विजिलेंस विभाग द्वारा पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां और उनके भतीजे के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को झूठा और राजनीतिक बदलाखोरी करार देते हुए सरकार का विरोध कर रहे थे | इस दौरान ब्लाक कांग्रेस दफ्तर टांडा में गिलजियां के समर्थन में इकठ्ठा हुए कांग्रेस वर्करों ने रोष मार्च निकालते हुए सरकारी अस्पताल चौंक आकर मान सरकार का पुतला जलते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की | इस मौके गिलजियां परिवार के ऊपर दर्ज किए गए मामलो का विरोध करते हुए ब्लाक प्रधान अवतार सिंह खोखर, ब्लाक गढ़दीवाला कैप्टन बहादुर सिंह सरपंच सुखविंदर जीत सिंह झावर, सुखविंदर जीत सिंह बीरा, दविंदर जीत सिंह बुढीपिन्ड,लखवीर सिंह लक्खी, सिमरन सैनी, मनी सहबाजपुर, रविंदर पाल सिंह गोरा, मास्टर मलकीत सिंह, देस राज डोगरा, पंकज सचदेवा, राकेश बिट्टू,प्रधान जसविंदर सिंह जस्सा,प्रधान गुरसेवक मार्शल, चंचल सिंह आदि वक्ताओं ने कहा कि उन्हें माननिये अदालत पर पूरा यकीन है कि वो टांडा विधानसभा क्षेत्र की ईमानदारी से सेवा करने वाले गिलजियां परिवार की छवि खराब करने के सरकार के छडयन्त्र को जरूर बेनकाब करेगी और गिलजियां परिवार पवित्र दामन के साथ हल्के की सेवा करता रहेगा ।इस मौके राजेश लाडी,गुरजीत डिंपा, सनी मिआनी, पवन सलारिया, बलदेव राज, पुष्पिंदर सिंह, हरविंदर सिंह माना, आशु वैद, कृष्ण बिट्टू, सतपाल सिंह सत्ती, जसविंदर काका, करमजीत मिट्ठा,काबल सिंह,सुरिंदर सिंह,सुक्खा रड़ा, बलविंदर सिंह नत्थूपुर,अश्वनी जहूरा, सुरिंदर सिंह,पुष्पिंदर सिंह, हरनेक सिंह खख,कृष्ण बिट्टू, गुरमुख सिंह, हरी कृष्ण सैनी, मणि सेहबाज़पुर, राजू मियानी, गरीब दास,आशु वैद,बलदेव राज, तरलोचन सिंह बागा,परविंदर साबी, मास्टर मलकीत सिंह, कर्मजीत मिट्ठा, हरभजन सिंह,अचिन,सुरजीत सिंह,परविंदर लाडी,काका आदि उपस्थित थे।

फोटो फाइल: कैप्शन :टांडा में राज्य सरकार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here