भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार IAS संजय पोपली के बेटे पर चली गोली हुई मौत

0
280

चंडीगढ़ (25 जून) :  भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार आईएएस संजय पोपली के घर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि आज संजय पोपली के घर विजिलेंस की टीम पहुंची थी और इस दौरान टीम और संजय पोपली के बेटे में बहस हो गई, जिस दौरान उनके बेटे ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि विजीलेंस टीम के सामने ये घटना घटी है। उधर, संजय पोपली की पत्नी ने विजिलेंस टीम को अपने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस ने मेरे बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। फिलहाल इस मामले में अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

आज आईएएस अधिकारी संजय पोपली की मोहाली की अदालत में पेशी होनी थी उसको दोपहर में अदालत में पेश किया जाना था लेकिन इससे पहले ही है घटना हो गई। बता दें कि तीन दिन पहले ही पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप में आईएएस संजय पोपली को गिरफ्तार किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here