उत्तराखंड से हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर घूमने आई एक महिला न्यायाधीश (सीजीएम) की गाड़ी का यहां यातायात पुलिस ने चालान काट दिया। चालान के समय महिला मुख्य न्यायाधीश गाड़ी में मौजूद थीं।
– न्यायाधीश ने कहा कि चालक की गलती है और कानून के मुताबिक इसका चालान काटा जाए। हालांकि, नियम तोड़ने के बाद चालक ने धौंस जरूर दिखाई, लेकिन महिला जज ने पुलिस की कार्रवाई में सहयोग दिया।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम उत्तराखंड से पालमपुर आईं एक महिला न्यायाधीश की गाड़ी वन वे ट्रैफिक पालन न कर सीधे चली गई। इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मी ने गाड़ी को रोका। पुलिस कर्मी ने चालक से कहा कि आप गाड़ी को गलत दिशा से ले आए हैं।