गोपी चंद कपूर श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर के प्रधान नियुक्त

0
370

होशियारपुर : श्री रामलीला कमेटी होशियारपुर के पदाधिकारियों की बैठक शिव सूद अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। जिसमें वर्ष 2021 दशहरा महोत्सव के आय-व्याय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसको उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से गोपीचंद कपूर को श्री रामलीला कमेटी का प्रधान बनाया गया। उपस्थित सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि इस बार भी दशहरा महोत्सव बहुत ही धूम धाम, श्रद्धाभाव और उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। जिसे सभी ने जय श्री राम के जयघोष के साथ अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर एडवोकेट आर.पी. धीर, श्याम सुंदर मोदगिल, सुभाष गुप्ता, प्रदीप हांडा, डा. बिंदुसार शुक्ला, अजय जैन, शिव जैन, संजीव शर्मा, राकेश सूरी, अरुण गुप्ता आदि उपस्थित थे।

गोपी चंद कपूर को प्रधान बनने पर बधाई देते पदाधिकारी व सदस्य।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here