डायमंड के लालच में सोना भी गया:एक महिला और पुरुष ने गोल्ड ज्वैलरी को डायमंड में बदलने का लालच देकर की धोखाधड़ी

0
425

अमृतसर। संवाददाता। पंजाब के अमृतसर शहर में इस्लामाबाद नगर में महिला ने डायमंड के लालच में आकर अपने सोने के गहने गंवा लिए। ठग महिला व पुरुष ने महिला के गहनों को सोने से डायमंड में बदलने का झांसा दिया। महिला को गलती का अहसास तब हुआ, जब ठग गहने लेकर फरार हो चुके थे। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

महिला कमला रानी इस्लामाबाद नगर की रहने वाली है। दोपहर 1 बजे वह चौक पर सब्जी ले रही थी। उसी समय एक महिला व पुरुष उनके पास आया। पहले किसी का पता पूछा और फिर बातों में लग गई। महिला ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद महिला ने उसे झांसा दिया कि वे उसके सोने के गहनों को डायमंड का बना देंगे। कमला रानी भी उनकी बातों में आ गई और अपने गहने उतार कर महिला व पुरुष को दे दिए।

वापस न आए तो हुआ ठगी का अहसास

कमला रानी ने अपनी एक रिंग और सोने की चूड़ियां दे दी थी। महिला व पुरुष ठग ने भी आश्वासन दिया था कि वे इन्हें कुछ मिनटों में ही डायमंड का बना देंगे। बातों में लगाकर महिला के गहने रुमाल में डाले और कुछ समय बाद रुमाल कमला रानी को थमा दिया। इसके बाद तुरंत ठग वहां से गायब हो गए। महिला ने रुमाल खोला तो वह खाली था।

कचहरी चौक में भी हुई थी ठगी

कचहरी चौक पर भी एक सप्ताह पहले महिला ठगों का शिकार हुई थी। पुलिस के हाथ कुछ ठगों की तस्वीरें भी लगी, लेकिन आज तक वे ठग पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस के अनुसार, 6 से 8 लोगों का गिरोह है, जो आते-जाते लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। सोना डबल करने के नाम पर उन्हें ठग लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here