अमीरों की लिस्ट में चौथे स्थान पर खिसके गौतम अडानी, एक दिन में गंवाए 28,599 करोड़ रुपए

0
158

बिजनेस : अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 3.51 अरब डॉलर यानी करीब 28,599 करोड़ रुपए की गिरावट आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अब 128 अरब डॉलर रह गई है और वह फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट से पीछे हो गए हैं। अडानी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे लेकिन हाल के दिनों में शेयर मार्केट में आई गिरावट से उनकी नेटवर्थ में करीब 20 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

अमेजन के जेफ बेजोस 138 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे और आरनॉल्ट (129 अरब डॉलर) तीसरे नंबर पर हैं। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 240 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 13.3 अरब डॉलर की भारी गिरावट आई। गुरुवार को अडानी ग्रुप की अधिकांश लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 2.17 फीसदी की गिरावट आई। इसी तरह अडानी ट्रांसमिशन में 5.25 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 1.28 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 2.25 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 1.37 फीसदी गिरावट आई। अडानी पावर और अडानी विल्मर में मामूली तेजी रही। इस बीच फ्रांस की कंपनी TotalEnergies का कहना है कि वह अडानी ग्रीन एनर्जी में मामूली हिस्सा बेचकर मुनाफावसूली कर सकती है।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ भी गिरी

उधर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर बने हुए हैं। गुरुवार को रिलायंस का शेयर कारोबार के दौरान छह महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। एक हफ्ते में इसमें सात फीसदी गिरावट आई है। गुरुवार की गिरावट से अंबानी की नेटवर्थ में 16.9 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 80.3 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 9.65 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here