चंडीगढ़ ( तेजपाल) : 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। वह कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। बता दें, गौरव यादव पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुख्य सचिव भी हैं। बता दें, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी वीके भावरा का दो महीने का अवकाश मंजूर कर लिया है और वह 5 जुलाई से अवकाश पर चले जाएंगे।