सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता अनुसूचित वर्ग की नाबालिग लड़की का हुआ मेडिकल

0
574

बरनाला : जिले के कस्बा भदौड़ निवासी सौलह वर्षीय अनुसूचित वर्ग की नाबालिग लड़की को हमदर्दी दिखाने वाली नामजद आरोपित महिला किरण निवासी पटियाला ने देह व्यापार के दलदल में ऐसा फंसाया कि दो महीने में वह अस्पताल पहुंच गई कि वो बेड पर पड़ी भी अपने साथ हुए मंजर के कारण कांप उठती हैं। थाना भदौड की पुलिस ने पीड़िता के ब्यान के आधार पर नामजद आरोपित महिला किरण निवासी पटियाला व तीन अज्ञात के खिलाफ पोक्सो एक्ट तहत केस दर्ज करके उनकी तलाश में छापेमारी शुरु कर दी हैं।

28 फरवरी 2022 को भदौड़ निवासी अनुसूचित वर्ग की नाबालिग लड़की को हमदर्दी दिखा कर महिला किरण निवासी पटियाला ने उसे पटियाला की बाजवा कलोनी में ले जाकर देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसे मारा पीटा गया व नशीली गोलियां अथवा अन्य सेक्सुल दवाई देकर शराब में घुत्त की दिया जाता था। जहां पर धंधा करने वाली आंटी ने उसे पहले ही दिन हैवानों के आगे परोस दिया व उसे हरियाणा के पिहोवा शहर के साथ साथ अन्य जगहों पर भी सप्लाई किया जाने लगा। पीड़िता के अनुसार उसे एक रात में 16-17 लोगों के साथ परोसा जाता रहा। देह व्यापार का अड्डा चलाने वाली आंटी ने उसका नया आधार कार्ड बनवा दिया, जिसमें उसे बालिग दिखाया गया। पीड़िता के अनुसार पटियाला पुलिस के कुछ कर्मचारी, जिनमें एक महिला अधिकारी भी शामिल थी, बाजवा कलोनी के अड्डे से अपनी बनती फीस लेने आते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here