जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को पीछे से मारी गई गोली, गर्दन से बह रहा था खून

0
252

तोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान गोली चलायी गई। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा भी पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावर प्रधानमंत्री शिंजो आबे के पीछे से आकर गोली चलाता है।

‘एनएचके’ ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं।  आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।

आबे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ‘एनएचके’ ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने नारा इलाके में गोलियां चलने की आवाज सुनी। आबे संसद के ऊपरी सदन के लिए रविवार को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण देने के लिए खड़े हुए थे, तभी कथित तौर पर उन पर यह हमला किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here