बाढ़ व भूस्खलन से तबाही, पश्चिमी चीन में 16 की मौत व 36 लापता

0
201

बीजिंग: चीन के पश्चिमी किंघाई प्रांत में बृहस्पतिवार को अचानक आई बाढ़  व भूस्खलन से 16 लोगों की मौत हो गई तथा 36 लोग लापता हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर में स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग के हवाले से बताया गया है कि दातोंग हुई और तू स्वायत्तशासी कस्बे में अचानक बाढ़ आ गई। विभाग ने बताया कि दोनों कस्बों का प्रशासन संभालने वाले शिनिंग शहर से उसे आपदा की सूचना मिली। इसके बाद नियंत्रण एवं राहत कार्य के लिए तत्काल कदम दठाए गए।

 

ब्राडकास्टर सीसीटीवी ने कहा कि अचानक आई बाढ़ ने 4,03,368 आबादी वाले क्षेत्र में 6,000 लोगों और 1,500 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचाया है। घर में पानी आ जाने के चलते कई बुजुर्ग लोगों की जान भी चली गई। वहीं कई लोगों को क्षेत्र से निकालकर कहीं और शिफ्ट किया गया है। वहीं आपदा राहत के लिए 2,000 लोगों और 160 से अधिक वाहनों का बचाव दल भेजा गया है।

बताचीन इस गर्मी में बाढ़ की आपदाओं और देश के अन्य हिस्सों में अत्यधिक गर्मी और सूखे का सामना कर रहा है। राज्य के मीडिया ने 60 साल के रिकॉर्ड में इस बार गर्मी और सूखे की सबसे खराब स्थिति बताई है। इससे पहले   पिछले महीने ही चीन के दक्षिण क्षेत्र में बाढ़ आई थी। गुआंग्शी जुआंग क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बाढ़ और भारी बारिश के चलते 37 लाख लोग बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। लाखों लोगों को दूसरी जगह विस्थापित भी किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here