फिराेजपुर रेल मंडल ने अप्रैल में 5.21 करोड़ जुर्माना वसूला, बेटिकट यात्रियों पर कसा शिकंजा

0
328

जालंधर/लुधियाना : फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा अप्रैल, 2022 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 74056 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 5.21 करोड़ का राजस्व वसूल किया गया।

टिकट चेकिंग ने अप्रैल माह में राजस्व अर्जित करने के मामले में फिरोजपुर मंडल के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पूर्व यह रिकार्ड मार्च, 2022 में बना था और लगभग 3.96 करोड़ का राजस्व टिकट चेकिंग द्वारा वसूल किया गया था। राम रूप मीणा, टीटीआई जिनका मुख्यालय लुधियाना है, ने टिकट चेकिंग द्वारा लगभग 27 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया है जोकि मंडल के व्यक्तिगत टिकट चेकिंग के मामले में अप्रैल माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जांच की जाती है। इसके फलस्वरूप अप्रैल माह में 254 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे लगभग 41 हजार रुपये वसूल किये गए। मंडल रेल प्रबंधक डा. सीमा शर्मा ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here