लुधियाना में अपनी ही सगी बेटियों के साथ पिता करता रहा दुष्कर्म

0
374

लुधियाना : शहर की अबदुल्लापुर बस्ती में पिता अपनी ही बेटियों के साथ दुष्कर्म करता रहा। अब पत्नी ने उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवाया है और पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पति की हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने यह आपराधिक मामला दर्ज किया है।

महिला ने बताया कि उसका पति बेहद बदचलन व्यक्ति है। जिसे उसने 24 वर्षीय बेटी के साथ जबरदस्ती करते हुए  पकड़ा था। इस पर उसने माफी मांग ली थी और इसके बाद उसने उसे छोड़ दिया था। मगर वह टला नहीं और कुछ दिन पहले अपनी छोटी बेटी 18 वर्षीय बेटी से भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया। युवती द्वारा शोर मचाने पर उसने उसे छुडवाया है।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद अशोक कुमार के खिलाफ थाना माडल टाउन में आपराधिक मामला दर्ज किया है। एएसआइ अवतार सिंह ने बताया के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गाैरतलब है कि शहर में महिलाओं और किशाेरियाें से अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here