आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली के पंजाब आने के साथ बढ़ेगा धर्मंतरण: संजीव तलवाड़

0
447

होशियारपुर : सरहदी प्रदेश पंजाब पहले ही धर्मंतरण कारण आबादी संतुलन बिगाड़ चुका है और दुशमन देश इस बात का फायदा लेकर भारत के खिलाफ साजिश रचने में कामयाब हो रहे हैं। अब अगर आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली पंजाब आता है तो इससे पंजाब में बड़े स्तर पर धर्मंतरण होने का खतरा पैदा हो जाएगा। उपरोक्त शब्द यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री को माननीय जिलाधीश द्वारा आर्चबिशप लियोपोल्डो जिरेली के पंजाब दौरे के खिलाफ मांग पत्र देते हुए कहे।

संजीव तलवाड़ ने कहा कि पंजाब के माहौल को खराब करने की लगातार साजिश रची जा रही है और लोगों का धर्म परिवर्तन करवाना भी इसका एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली पंजाब दौरे के दौरान भोले भाले लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने का यत्न करेगा। जिस बात को कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। तलवाड़ ने कहा कि अगर पंजाब सरकार आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली का दौरा रद्द नहीं करेगी तो हम उस द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम का जबरदस्त विरोध करेंगे।

इस मौके भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड उपेंद्र सिंह अवतार सिंह लंबरदार मंगल सिंह प्रिया सैनी मुस्कान पराशर उषा केंद्र सूद सरदार तीरथ सिंह,सुखदेव सिंह,नरेंद्र सिंह मनोहर, लाल जोगा सिंह, धरमवीर , कुलविंदर सिंह, व अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here