कांग्रेस पार्टी  एक डूबता हुआ जहाज है, अब इस में कोई सवार नहीं होना चाहता : बिट्टू भाटिया

0
761

होशियारपुर/ भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष व् पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू ने वार्ड नं 43  में डोर टू डोर प्रचार करते हुए प्रेस में बताया कि कांग्रेस पार्टी की हालत अब यह बन गई  है लोग इनको देख कर लोग अपने  घर के दरवाजे बंद कर लेते हैं और  लोग इनको मुँह तक नहीं लगा रहे। लोग इस बार पंजाब में डबल इंजन वाली सरकार बनाना चाहते हैं और होशियारपुर में भी श्री तीक्ष्ण सूद जी को जीता कर विधानसभा में भेजना चाहते हैं कि जो पिछले 10  साल से विकास रुका हुआ है  होशियारपुर में भी विकास की गति तेज हो सके।  इस बार कांग्रेस की हार निश्चित है और  होशियारपुर में भाजपा में शामिल होने के लिए लोगों का ताँता लगा हुआ है। जैसे  होशियारपुर के विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा के नजदीकी  रिश्तेदारों का भाजपा में शामिल होना इस बात का संकेत है कि होशियारपुर में कांग्रेस पार्टी की हार निश्चित है और तीक्ष्ण सूद की नीतियों से खुश हो कर होशियारपुर विधान सभा हल्के के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।   पूरे   शहर में इस समय भाजपा की लहर है और पंजाब के लोगों को देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की नीतिओं से खुश हो कर  भाजपा   को वोट देना चाहते हैं और पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनाना चाहते हैं।

भाजपा  एक ऐसी  पार्टी  सबको साथ लेकर चलती है कांग्रेस पार्टी को देश और पंजाब वासियो से कोई लगाव  नहीं  हैं, उनकी लालसा मुख्यमंत्री की कुर्सी है।  इन बातों  को देखते हुए पंजाब की जनता इस बार कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके इनका बिस्तर गोल करके इन्हे घर भेज देगी।  इस  मौके पर भाटिया के साथ सतीश सरीन, नवनीत भाटिया, राजेश राजू, विनय खन्ना, विशाल त्रेहन , ओम  प्रकाश शर्मा, टिंकू अरोड़ा , राकेश भसीन, कृष्ण लाल छाबड़ा, मोहित सेतिया, विनोद मल्होत्रा,  राकेश ग्रोवर, रिक्की कटारिया आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here