होशियारपुर में कांग्रेस अपनी नीतियों की वजह से हारी- बाली

0
718

होशियारपुर .अमनदीप बेदी, होशियारपुर पर अरोड़ा कांग्रेस की पर हार संघर्ष कमेटी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर बाली का मुंह मीठा करवाया गया। प्रेस को जारी बयान में बाली ने कहा कि होशियारपुर में सूंदर शाम अरोड़ा ने होशियारपुर में सिर्फ अरोड़ा कांग्रेस का विकास किया। टकसाली कांग्रेसीयो को कांग्रेस से बाहर के सिवाए कुछ नही किया। अब जैसी करनी वैसी भरनी वाली कहावत चरितार्थ हुई है। आखिर टकसाली कांग्रेसी ब्रह्मशंकर जिम्पा के हाथों जिसने आप का दामन थाम कर सुंदर शाम अरोड़ा की बनाई अरोड़ा कांग्रेस की शर्मनाक हार दी। सूंदर शाम अरोड़ा इसी अभिमान में रहे कि सभी पार्षद, मेयर, चेयरमैन उनके साथ है जिसके बलबूते वो जीत की हैट्रिक बना लेंगे पर ऐसा हो नही स्का। बाली ने कहा कि जिनकी वजह से विधायक से मंत्री बनने तक नंगे पांव रहने का प्रण किया। अरोड़ा ने उनका भी सम्मान नही किया। बाली ने कहा अब वह माता चिंतपूर्णी जी के नतमस्तक होकर अपनी भूल स्वीकार कर माफी मांगेंगे। इस मौके पर चेयरमैन नवल किशोर कालिया, बलविंदर कुमार, उत्तम सिंह, विपन कुमार, प्रदीप कुमार, शमशेर सिंह आदि उपस्थित थे।

अरोड़ा के मंत्री बनने तक बाली रहे थे नँगे पांव

यहां बता दे कि यह वही बाली हैं जिन्होंने अरोड़ा के विधायक बनने के बाद यह प्रण लिया था कि जब तक हाईकमान अरोड़ा को मंत्री पद नही देती वो नँगे पांव रहेंगे। जिसके बाद अपने प्रण पर कायम रहते हुए वह करीब चार महीने नँगे पाँव रहे भी। अरोड़ा के मंत्री बनने के बाद बाली ने पाँव में जूते पहने। मगर बाद में पार्टी में सम्मान न मिलने के कारण बाद उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here