प्रियंका गांधी ने राहुल के साथ अपना पुराना फोटो शेयर कर दी भाईदूज की शुभकामनाएं, आए ऐसे कमेंट्स

0
479

होशियारपुर। न्यूज़ डेस्क। देश भर में शनिवार को धूमधाम से भाईदूज का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के साथ एक अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है। फोटो में राहुल के गले में ढेर सारे मेडल लटके दिख रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने भाईदूज पर इस फोटो को शेयर कर लिखा है कि उनके भाई साहस के साथ सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा- मुझे गर्व और खुशी है कि मेरे भाई करुणा, प्रेम और साहस के साथ सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप सभी को भाईदूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने इस तस्वीर के समय के बारे में बताते हुए कहा कि ये तस्वीर उस समय की है जब मेरे भाई राहुल गांधी ने निशानेबाजी की प्रतियोगिता में ढेर सारे मेडल जीते थे। उधर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी भाईदूज के मौके अपने शुभकामना संदेश में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एक फोटो शेयर की है।

प्रियंका की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में, युवा राहुल गांधी एक चश्मे के साथ, अपने पदक पहने हुए हैं और प्रियंका गांधी के साथ पोज दे रहे हैं। राहुल गांधी को खेलों में उनकी कई उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। राहुल जापानी मार्शल आर्ट ऐकिडो में ब्लैक बेल्ट हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियन भी हैं।

प्रियंका गांधी के इस फोटो के शेयर करने के बाद ट्विटर पर रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई। किसी ने उन्हें भाई दूज की शुभकामनाएं दीं तो किसी ने इस मौके पर भाई दूज की जगह निशानेबाजी की तस्वीर के लिए आलोचना भी किया। मधु (@madhu_surana) नाम की यूजर ने लिखा- इतना ही प्रेम है तो भाई दो दिन बाद भी जा सकता था, जनता को बेवकूफ समझ रखा है, सिर्फ दिखावे के लिए फोटो डाल दी, इतने साल भारत मे रहते हुए, दीपावली जैसे त्योहार छोड़कर लंदन जाता है आपका भाई, फिर यह भाईदूज की नौटंकी करने की क्या जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here