सुखपाल खैहरा को कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

0
238

नई दिल्ली: कांग्रेस ने पंजाब के अपने विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को अपने राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खैहरा को नियुक्त किया। खैहरा पहले आम आदमी पार्टी में थे और वह पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। किसान कांग्रेस का अध्यक्ष पद दिसंबर, 2019 से रिक्त था। दिसंबर, 2019 में नाना पटोले ने महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष बनने पर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here