मुख्यमंत्री भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे , परिवार को बंधाया ढांढस

0
379

मानसा: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के 5 दिन बाद सीएम भगवंत मान उनके घर पर पहुंचे।

वहां पहुंचकर मूसेवाला के परिवार से दुख सांझा किया। बता दें कि सुबह गांव के लोगों ने सीएम मान का विरोध किया था। गांववालों का कहना है कि सीएम के सिक्योरिटी वापस लेने के चलते ही मूसेवाला की हत्या हुई है। वहीं गांव बनावाली के सरदूलगढ़ से विधायक गुरप्रीत सिंह बेशक दो बार पहले सिद्धू मूसेवाला के घर जा कर आ चुके हैं। लेकिन शुक्रवार को लोगों ने उनका भी विरोध किया। फिलहाल यहां पर भारी गिनती में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह से फोन पर बात की और घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि हम दोषियों को जरूर सजा देंगे। सरकार हर आरोपित से सख्ती से पेश आएगी। आपको बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा। वहीं, भगवंत मान शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा जाएंगे। इससे पहले मान ने गुरुवार को दिल्ली में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। माना जा रहा है इस मुलाकात के बाद ही मान ने मूसेवाला के गांव जाने का फैसला किया है, क्योंकि इस मुद्दे पर सरकार व पार्टी की काफी किरकिरी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here