भाजपा को विभाजनकारी कहने वाले चन्नी देश से माफ़ी मांगे : तीक्ष्ण सूद

0
399

होशियारपुर :भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, विजय पठानिया, सुरेश भाटिया बिट्टू द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी के भाजपा के एजंडे को विभाजनकारी बताने के बयान की सख्त निंदा करते हुए कहा है कि चन्नी के  इस बयान से लगता है कि उन्हें भाजपा तथा  कांग्रेस के इतिहास की जानकारी  नहीं है।  इसलिए उन्हें दोनों पार्टियों का इतिहास सीखने की सलाह दी जाती है।

सूद ने चन्नी के बयान पर सख्त आपत्ति जताते हुए कहा कि चन्नी राजनीति में इतने गिर गए है कि उन्हें पता ही नहीं चलता कि क्या बयान देना है।  कैप्टन तथा चन्नी लम्बा समय इकठे कांग्रेस तथा पंजाब सरकार का हिस्सा रहे है।  तब उन्हें कैप्टन विभाजनकारी नहीं लगते थे।  अब कैप्टन कांग्रेस की गलत नीतिओं के कारन उसे छोड़ चुके है तो चन्नी को विभाजनकारी लगने लग पड़े है।  इस तरह ढींडसा  ने भी अकाली दल से अलग हो कर अपनी अलग पार्टी बना ली है तो  चन्नी आगामी चुनाव में कांग्रेस की हार देखते हुए उन्हें तथा अकाली दल को भी आर.एस.एस तथा भाजपा का वाहन कहने लगे है।  चन्नी भूल गए है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू देश के विभाजन के षड्यंत्रकारी  पाकिस्तान के हक में बैटिंग करने से कभी नहीं चूकते। पुलवामा में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी कांग्रेस की भूमिका पाकिस्तान के पक्ष में रही।  पंजाब में आतंकवादी तथा विघटनकारी शक्तियां कांग्रेस की देन थी।  कांग्रेस के अपने ही सांसद  मनीष तिवाड़ी ने भी सिद्धू के पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने के ब्यान की निंदा की है।  जिससे स्पष्ट है की चन्नी तथा सिद्धू विभाजनकारी शक्तियों का एजंडा चलाकर उल्टा दोष भाजपा के सिर मढ़ना चाहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here