बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप में चंचल सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, श्री अरोड़ा व मेयर ने किया सम्मानित

0
294

होशियारपुर : वार्ड नं 4 के निवासी माता राजिंदर कौर तथा पिता परमजीत सिंह के होनहार बेटे चंचल सिंह ने चंडीगढ़ में आयोजित एन.पी.सी वल्र्ड वाइड मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर माता पिता के साथ साथ होशियारपुर का नाम रोशन कर दिया। इस प्रतियोगिता में 140 बॉडी बिल्डरो ने हिस्सा लिया था, चंचल सिंह की इस प्राप्ति से होशियारपुर वासीयों में खुशी की लहर दौड़ गई। चंचल सिंह की इस प्राप्ति के लिए पूर्व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा तथा नगर निगम मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने चंचल सिंह सम्मानित करते हुए उन्होंने ने कहा कि चंचल सिंह की प्राप्ति ने हर पंजाबी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है श्री अरोड़ा ने युवाओं से चंचल सिंह की तरह खेलों के माध्यम से देश का नाम रोशन करने का आव्हान किया। इस अवसर पर चंचल सिंह ने इस स्वर्ण पदक जीतने का सेहरा अपने गुरु लवलीन भगत माता पिता को दिया उनके साथ वार्ड नं 4 के पार्षद अशोक मेहरा, राजिंदर सिंह परमार तथा प्रतीक अरोड़ा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here