नकली नोट बनाने का मामला: हिमाचल में हरियाणा पुलिस की दबिश, शिमला से उठाया युवक

0
257

शिमला : नकली नोट बनाने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को हरियाणा क्राइम ब्रांच की पुलिस शिमला से उठाकर हरियाणा ले गई है। आरोपी का नाम नवनीत बताया जा रहा है। यह मंडी जिले के सुंदरनगर का रहने वाला है। यह संजौली में किराए के कमरे में रह रहा था। हरियाणा क्राइम ब्रांच की पुलिस काफी दिनों इसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को जैसे ही इसका पता चला तो उसे तुरंत शिमला से उठा लिया है और सीधे हरियाणा ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here