दसूहा/टांडा उड़मुड़ : राधा स्वामी कालोनी में रहने वाली महिला के बेटे को जबरन अगवा करने के आरोप में दसूहा पुलिस ने बच्चे के पिता व दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रमुख दसूहा इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि मूल रूप से थामर (अदोआ) अंबाला हरियाणा राज्य की रहने वाली महिला काजल के बयान के आधार पर दसूहा पुलिस ने उसके पति संजीव कुमार और ससुर राजिंदर सिंह के बेटे सतर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए अपने बयान में काजल ने बताया कि पति से अलग होने के बाद वह अपने 6 वर्ष के बेटे राजन राणा के साथ दसूहा में गुरमेल सिंह पुत्र टहल सिंह के घर किराए के मकान में रह रही थी और तलाक का मामला चल रहा है। इस दौरान गत सुबह उसका पति और ससुर उसके घर आए और उसके बेटे का जबरन अगवा करके ले गए। हालांकि पुलिस ने मोहल्ला वासियों की मदद से उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी राजिंदर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।