पंजाब में कैबिनेट विस्तार कल, जिम्पा बनेंगे मंत्री

0
719

होशियारपुर। पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह कल (19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी। 10 विधायक पंजाब के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। जिसमें विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला मंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक गुरमीर सिंह मीत, हरजोत सिंह, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर (जिम्पा) भी मंत्री बनेंगे।


पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जो मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। सूत्रों ने कहा कि मौजूदा विधायक जो फिर से विधायक चुने गए हैं, उनके चुने हुए मुख्यमंत्री मान के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। पंजाब की नई सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे भगवंत मान अपने मन माफिक चुन सकेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे संकेत दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here