39 जवानों को चंदनवाड़ी से पहलगाम ले जा रही बस नदी में गिरी, कश्मीर में बड़ा हदासा

0
210

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। ITBP के जवानों से भरी बस नदी में जा गिरी। बस में 39 जवान सवार थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया है। सुरक्षाबल, सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। राहत कार्य चल रहा है। पानी का बहाव तेज होने के चलते राहत कार्य में परेशानी आ रही है। अभी तक किसी को भी बाहर नहीं निकाला जा सका है।

बताया जा रहा है कि 39 जवानों में 37 आईटीबीपी के जवान थे जबकि 2 जवान जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि जिस बस में जवान सवार थे वह सिविल बस थी और अचानक उसका ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क किनारे नदी में जा गिरी।

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में किए गए थे तैनात
सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। पहलगाम के फ्रिसलान में यह बस नदी में गिरी है। जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए इलाके की सुरक्षा में तैनात किया गया था। कई के हादसे में घायल होने की आशंका है।

बस चंदनवाडी से पहलगाम की तरफ आ रही थी जहां जवानों को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात किया जाना था। हादसा इतना बड़ा था कि चंदनवाड़ी के पास बस करीब 200 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बस के परखच्चे उड़ गए। अभी तक इस हादसे में कितने जवान प्रभावित हुए हैं यह बात साफ नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here